फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Torn old notes found in garbage at railway station, GRP investigating

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर कचरे में मिले फटे पुराने नोट, जांच में जुटी जीआरपी

Sun, 21 Dec 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Torn old notes found in garbage at railway station, GRP investigating
फोटो 20- सोनीपत स्टेशन परिसर में गुड़ मंडी ​की तरफ कचरे के ढेर में पड़े फटे-पुराने नोटाें को एक
सोनीपत। रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गुड़ मंडी की ओर कचरे के ढेर में बड़ी मात्रा में फटे-पुराने नोट पड़े मिले। नोटों में 5, 10, 20 और 50 रुपये के नोट क्षतिग्रस्त हालत में थे। कचरे में नोट देख भीड़ मौके पर जमा होने लगी तो इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जीआरपी टीम ने मौके से लोगों को हटाया व सभी फटे-पुराने नोट एकत्रित कर दो थैलियों में भरकर मालखाना में जमा करवा दिया। जीआरपी थाना के जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्टेशन परिसर में कचरे के ढेर में फटे नोट पड़े होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

मौके पर लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। प्रारंभिक तौर पर नोट चूहों के कुतरे हुए प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल फटे-पुराने नोट लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed