{"_id":"acfc403d8a7468b9a9c361b2589363fe","slug":"top-university-ranking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप-200 यूनिवर्सिटी में 16 देश की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप-200 यूनिवर्सिटी में 16 देश की
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स हायर एजूकेशन द्वारा गुरुवार को जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विवि की पार्टनरशिप में ब्रिक्स और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की यूनिवर्सिटी समिट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का यह दूसरा दिन था। पहले दिन ब्रिक्स देशों की यूनिवर्सिटी से आए प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के समक्ष यूनिवर्सिटी की रैंकिंग की लिस्ट प्रस्तुत की थी। हालांकि इसे सार्वजनिक गुरुवार को किया गया। रैंकिंग में पहले दो स्थानों पर चीन की यूनिवर्सिटी ने कब्जा जमाया है। टॉप-10 में भारत की कोई भी यूनिवर्सिटी जगह नहीं बना पाई है। 16वीं रैंक हासिल करके बंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस देश में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान साबित हुआ है। टॉप-200 में भारत के 16 शैक्षिक संस्थानों ने स्थान बनाया है। गुरुवार को टाइम्स हायर एजूकेशन के संपादक फिल बैटी ने टॉप-200 यूनिवर्सिटी की सूची जारी की। सूची जारी करने के बाद भविष्य में सब्जेक्ट की रैंकिंग, यूनिवर्सिटी और सरकार के बीच तालमेल विषय पर पैनल डिबेट की गई। इसके अलावा ग्लोबल एजूकेशन को बैलेंस करना, यूनिवर्सिटी का कल्चर रिसर्च में बदलने विषय पर अलग-अलग देशों से आए वक्ताओं ने अलग-अलग सेशन में अपना संबोधन दिया। इस मौके पर नीदरलैंड से मोहम्मद हम्मीद एल ऐसाती, मॉस्को से यारोस्लाव कुज्मीनोव, जोहंसबर्ग से इहरॉन रेन्सबर्ग, कतर से सीजर वजेन, मिखैल स्ट्रीखानोव, डेविड सेडलर आदि के अलावा पांचों देशों की प्रमुख यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि पहुंचे हुए थे।
यह है वर्ल्ड टॉप-20 यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी स्थान
पीकिंग, चीन 1
विज्ञापन
शिन्हुआ, चीन 2
लोमोनोसोव मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी, रूस 3
यूनिवर्सिटी ऑफ केप टाऊन, साउथ अफ्रीका 4
नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी, ताइवान 5
यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटसरैंड, साउथ अफ्रीका 6
यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ चीन, चीन 7
झेजियांग यूनिवर्सिटी, चीन 8
यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाउलो, ब्राजील 9
शंघाई जीयाओ टोंग यूनिवर्सिटी, चीन 10
देश की कौन सी यूनिवसटी कौन से स्थान पर
यूनिवर्सिटी स्थान
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस 16
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बाम्बे 29
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास 36
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली 37
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर 45
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की 48
जादवपुर यूनिवसटी 80
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुहावटी 83
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर 95
पंजाब यूनिवर्सिटी 121
सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी, पुणे 127
यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता 137
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 150
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली 154
अमृता यूनिवर्सिटी 181
आंध्र यूनिवर्सिटी 193
35 देशों में भारत तीसरे स्थान पर
200 टॉप यूनिवर्सिटी की यह रैंकिंग 35 देशों के संस्थानों को मिलाकर तैयार की गई है। इन देशों में चीन 39 यूनिवर्सिटी के साथ नंबर वन पर है। टॉप-10 में चीन की पांच यूनिवर्सिटी शामिल हैं। ताइवान इस मामले में दूसरे नंबर पर है, जिसकी 24 यूनिवर्सिटी टॉप-200 में शामिल की गई है। भारत 16 यूनिवर्सिटी के साथ तीसरे स्थान पर है।
ब्रिक्स का इकलौता देश भारत जो टॉप टेन में नहीं
ब्रिक्स समूह का भारत एक अकेला देश है, जिसका कोई भी विश्वविद्यालय टॉप-10 यूनिवर्सिटी में अपनी जगह नहीं बना पाया है। भारत के अलावा ब्राजील, चीन, रूस, साउथ अफ्रीका के विश्वविद्यालय ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
साइंस रिसर्च में पीछे हैं हम
कार्यक्रम के दौरान टाइम्स हायर एजूकेशन के संपादक फिल बैटी ने बताया कि यह रैंकिंग भी उन्हीं मापदंड पर तैयार की गई है, जिन पर हम विश्वभर की यूनिवर्सिटी की रैंकिंग तैयार करते हैं। साइंस रिसर्च में कम खर्च के कारण ही भारत की यूनिवर्सिटी टॉप-200 में अपनी ज्यादा उपस्थिति दर्ज नहीं करा र्पाइं। उन्होंने बताया कि भारत अपनी जीडीपी का 0.88 प्रतिशत ही रिसर्च पर खर्च करता है। जबकि अमेरिका 2.76 प्रतिशत और साउथ कोरिया 4.04 प्रतिशत खर्च करता है।
इंडोनेशिया और बांग्लादेश पहली बार सूची में शामिल
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इंडोनेशिया और बांग्लादेश के विश्वविद्यालय पहली बार टॉप-200 की रैंकिंग तैयार करते समय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यूरोपियन देश रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, लिथूवानिया, एस्टोनिया, सर्बिया, साइप्रस, ग्रीस के साथ-साथ केन्या, नाइजीरिया, घाना, जार्डन, कतर, ओमान के विश्वविद्यालय भी शामिल किए गए थे।