फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   took turns brother, Kidnapped sister

बहन नहीं मानी तो कर लिया भाई का अपहरण

Sat, 23 Aug 2014 12:18 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sat, 23 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक युवक ने एकतरफा प्रेम में युवती के भाई को ही किडनैप कर लिया। मामला सिक्का कालोनी के रहने वाले दीपक नामक युवक के अपहरण का है। 30 जुलाई को दीपक अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो एक-एक करके मामले की परत खुलने लगीं। अंत में गुरुवार शाम को वृंदावन से अपहृत दीपक सही-सलामत बरामद कर लिया गया और उसका अपहरणकर्ता अंकित निवासी पिलखुवा उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक को जहां परिवार के हवाले कर दिया गया है, वहीं अंकित को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
================
एक तरफा प्यार बना था कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिक्का कालोनी के रहने वाले दौलत का परिवार अक्सर वृंदावन जाता है। आध्यात्मिक शांति के लिये वृंदावन जाने वाले इस परिवार की लड़की पर एक मंदिर के प्रबंधक अंकित की नजर पड़ी। वह उससे एकतरफा प्रेम करने लगा। पहले तो अंकित ने किसी तरह युवती को रिझाने की कोशिश की। इतना ही नहीं युवती के समक्ष उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन उसने मना कर दिया। बस फिर क्या था, अंकित ने सोनीपत से युवती के भाई दीपक का ही अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

----------------
22 दिन बाद मिला दीपक
30 जुलाई को गायब हुआ दीपक 21 अगस्त को मिल पाया। अपहरण के आरोपी अंकित ने दीपक को नारायण आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया था। अंकित जोकि वृंदावन के एक मंदिर में प्रबंधक है, उसकी वृंदावन में अच्छी साख है। अंकित ने 30 जुलाई को सोनीपत पहुंचकर दीपक को घर से बुलाकर शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोश दीपक को वह अपने साथ वृंदावन ले गया। यहां से दीपक को नारायण आश्रम में रखा गया। आश्रम में बताया गया कि दीपक उसका रिश्तेदार है और बीमार है। खास बात यह है कि दीपक को लगातार नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध रखा जाता था, ताकि किसी को शक ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

===================
टीम लगातार वृंदावन में डेरा डाले थी। 21 अगस्त को पुलिस टीम अंकित को खोजने में सफल रही। उसकी निशानदेही पर एक आश्रम में बंधक बनाए गए दीपक को भी मुक्त करा लिया गया।  
-युद्धवीर सिंह, प्रभारी सिक्का कालोनी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed