फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Took stock of women's safety and facilities.

Sonipat News: महिलाओं की सुरक्षा, सुविधाओं का जायजा लिया

Tue, 25 Aug 2026 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Took stock of women's safety and facilities.
फोटो : सोनीपत के वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण के दौरान जांच करने पहुंची हरियाणा महिला आयोग की
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन शहजादवाला व सुनीता लोहचब ने मंगलवार को सोनीपत स्थित वन स्टॉप सेंटर एवं महिला पुलिस थाने का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं व शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्हें त्वरित न्याय व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

महिला आयोग की सदस्यों ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए वहां महिलाओं व बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श व अस्थायी आश्रय सहित विभिन्न सेवाओं के बारे में जाना। उन्होंने सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंसा अथवा किसी भी प्रकार की प्रताड़ना से प्रभावित महिला को सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है। यहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी व कर्मचारी पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की सदस्यों ने महिला पुलिस थाने का निरीक्षण किया। थाने में महिलाओं से संबंधित मामलों, शिकायतों की स्थिति व उनके निपटारे की प्रक्रिया जानी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed