{"_id":"65eb461d2b289166d30a98ca","slug":"toll-free-number-1950-issued-for-election-related-information-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115011-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी
Fri, 08 Mar 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने नागरिकों की सुविधा के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची व चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा के लिए 1950 टोल फ्री नंबर स्थापित किया गया है। यदि किसी भी मतदाता को वोट, पहचान पत्र इत्यादि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी है तो वह इस नंबर पर जानकारी ले सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।