फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Toilets should be cleaned on time, garbage should be collected from every house daily.

Sonipat News: शौचालयों की समय पर हो सफाई, हर घर से रोजाना उठे कूड़ा

Tue, 07 Jan 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Toilets should be cleaned on time, garbage should be collected from every house daily.
सोनीपत। शहर के लोगों व व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को स्वच्छता के मुद्दे पर घेरा। उनका कहना था कि शहर में जगह-जगह सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं हो रही। सड़कों पर देर तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। हल्की बारिश होते ही पानी सड़कों पर भर जाता है। हर घर से रोजाना कूड़ा उठान करने का नगर निगम का दावा पूरा नहीं हो पा रहा। सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं। इन योजनाओं को सिरे चढ़ाया जाए तो स्वच्छता सर्वेक्षण में सोनीपत शहर की रैंकिंग बेहतर हो सकती है। गोहाना रोड पर सोमवार को अमर उजाला की ओर से स्वच्छता पर संवाद किया गया। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए मंच ने बेहतर प्रयास किए। हर सप्ताह अभियान चलाकर चौक व महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ किया जाता था। इससे सभी चौक सुंदर रहते थे। हालांकि, अगले दिन फिर से चौक पर पोस्टर चस्पा कर दिए जाते थे। मांग करने के बावजूद चौक पर पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती थी। इससे उन्हें मजबूरन अभियान बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

डॉ. खेमचंद, प्रवेश, मोनू, सुरेश सिंगला, स्टेट अवार्डी शिक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से कूड़ा मुक्त शहर का दावा किया जाता है। उसके बावजूद सड़कों पर देर तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। शनि मंदिर व पुरखास अड्डा समेत ऐसे कई डंपिंग प्वाइंट हैं, जिनको खत्म नहीं किया गया है। अक्सर घर-घर से कूड़ा उठान के लिए रोजाना गाड़ी नहीं आती। निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। पिछले दिनों कर्मियों की हड़ताल के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में 10 दिन तक सफाई नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

उमाशंकर, अजय कुमार, राजेश, प्रताप, शिवशंकर ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक पर शौचालय खुले हुए हैं। किसी भी शौचालय में सफाई नहीं हो पाती। शहर के अंदर ड्रेन नंबर छह का निर्माण अधूरा पड़ा है। ड्रेन से गुजरते वक्त लोगों को मुंह पर कपड़ा ढकना पड़ता है। ड्रेन पर मैनहोल खुले होने से एक बच्चे की जान चली गई थी। उसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी कोई समाधान नहीं करा पाए। ककरोई रोड सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर से पानी की निकासी नहीं हो पाती। निगम अधिकारियों से मांग है कि लोगों व व्यापारियों से सुझाव के साथ काम किया जाए तो सोनीपत शहर स्वच्छता की श्रेणी में बहुत आगे निकल पाएगा। इस दौरान विजय कौशिक, विकास, राजेश, सुरेश सिंगला,मोनू, पवन व अमित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed