{"_id":"6807f8a9d75f459b4401a2ae","slug":"toilets-in-mandi-are-locked-people-are-defecating-in-the-open-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135616-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तालों की कैद में मंडी के शौचालय, खुले में कर रहे शौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तालों की कैद में मंडी के शौचालय, खुले में कर रहे शौच
Wed, 23 Apr 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35: सोनीपत के मुरथल अनाज मंडी में शौचालयों पर लटके ताले दिखाते आप नेता देवेंद्र गौतम। स्रो
सोनीपत। गांव मुरथल के पास अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव है। अनाज मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे है, लेकिन किसानों को सुविधा नहीं मिलने से उनको परेशानी हो रही है। शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं और मजदूर व किसान खुले में शौच करने पर मजबूर हैं।
मुरथल अनाज मंडी में मंगलवार को पहुंचे आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने अनाज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में मजदूरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके ठहरने के लिए कोई शेड नहीं है। जिस वजह से तिरपाल के टेंटों में मजदूर रहते है। मंडी में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त नही है। पांच से 10 कैंपर ही पानी के रखे हुए हैं। खाली होने के बाद पानी के लिए मजदूरों, किसानों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मंडी में गेट तो लगा दिया गया है, लेकिन चहारदीवारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द मुरथल मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। शौचालय, पेयजल और सुरक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं किसानों और मजदूरों को मुहैया करवाई जाए।