फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today, untouchability of ideas, it is not right to stop anyone from coming anywhere: CM

आज के दौर में विचारों की छूआछूत, किसी को कहीं भी आने से रोकना सही नहीं : सीएम

Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Today, untouchability of ideas, it is not right to stop anyone from coming anywhere: CM
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विवि राई में नवनिर्मित दो छात्रावासों का लोकार्पण किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से विवि परिसर में 35 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से विवेकानंद और अहिल्याबाई छात्रावास का निर्माण किया गया है। बाद में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मोहनलाल बड़ौली ने छात्रावासों का औपचारिक लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांत व विचारधारा छूआछूत व हर प्रकार के भेदभाव के विरूद्ध थी। किंतु आज के दौर में विचारों की छूआछूत प्रारंभ हो गई है। कहीं भी किसी को भी आने से रोकने की परंपरा सही नहीं है। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए देश की आजादी, उत्थान व नव निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
विज्ञापन

विधायक बड़ौली ने विवि की विवरणिका पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। बड़ौली ने कहा कि देश को बेहतरीन संविधान देने वाले बाबा साहब ने शिक्षा पर विशेष बल दिया है। हर स्थिति में हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। शिक्षा के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी डॉ. विनय कपूर मेहरा ने प्रमुख अतिथि विधायक मोहनलाल बड़ौली सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चंडीगढ़ से ऑनलाइन जुड़ने वाले अतिथियों में सीएम के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेटरी आनंद मोहन शरण, सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. बीके कुठियाला, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक विजय दहिया, सांसद रमेश कौशिक, डीबीआरएनएलयू के कुलसचिव डॉ. अमित कंबोज शामिल रहे। कार्यक्रम में एडीसी अशोक कुमार बंसल, नगराधीश जितेंद्र जोशी, विजय प्रताप सिंह, पंकज गौड़, सुनील भारद्वाज, समुंद्र सिंह मलिक, डॉ. पवन दहिया, क्रीड़ा भारती से अभिमन्यु, सतीश राणा, गुरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विधि विवि ने तीन गांव लिए गोद
वीसी डॉ. विनय कपूर मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय विधि विवि ने गांव राई, बढ़खालसा व अटेरना को गोद लिया हुआ है। विवि इन गांवों में लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान करता है। साथ ही कानूनी जानकारी लेने के लिए जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाता है। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed