फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today the destroyer of obstacles will be welcomed with the chants of Ganpati Bappa Morya

Sonipat News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता का आज होगा स्वागत

Sat, 07 Sep 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Today the destroyer of obstacles will be welcomed with the chants of Ganpati Bappa Morya
फोटो 29- सोनीपत के गंज बाजार में गणेश महोत्सव को लेकर श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर स
सोनीपत। गणेश चतुर्थी पर शनिवार से प्रारंभ हो रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर जिलाभर में तैयारियों का दौर समाप्त हो चुका है। आज जिलाभर के प्राचीन मंदिरों, विभिन्न जगह पंडालों व घर-घर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत किया जाएगा। शुभ मुहूर्त के साथ भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर स्थापना की जाएगी। 17 सितंबर को हर्षोल्लास से शोभायात्रा निकाल गौरी पुत्र गणेश को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से भाईचारे के सहयोग से इस बार तृतीय गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। समिति ने सुनहरी देवी अस्पताल के सामने भव्य पंडाल को सजाया है। पंडाल में 7 सितंबर को सुबह 11:15 बजे भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। महोत्सव में प्रतिदिन शाम को अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकार विभिन्न झांकियों को प्रस्तुत करेंगे। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, राकेश, मनोज, अमित, विकास, विजय, सोनू, राजकुमार, अनुराग, रामनारायण, महेंद्र, प्रेमराज, ऋषिराज, नरेंद्र, अनिल, दीपू, मनन, अनिल, सुरेश, पंकज व सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रधान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश व मनोहर गलवे ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे कच्चे क्वार्टर मार्केट से गंज बाजार तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6 बजे भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में 7वें गणपति आगमन समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे पूजा-अर्चना के बाद गणपति जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। बाल भजन गायक दृष्टि शर्मा व वेदांश शाम 7 बजे गणपति बप्पा का गुणगान करेंगे। तत्पश्चात भंडारा लगाया जाएगा। प्रतिदिन भजन संध्या के बाद 16 सितंबर को एक शाम खाटू श्याम के नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक हमसर हयात निजामी भगवान गणेश व बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed