फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today and tomorrow 15 thousand candidates will give HTET at 20 centers

आज और कल 20 केंद्रों पर 15 हजार परीक्षार्थी देंगे एचटेट

Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow 15 thousand candidates will give HTET at 20 centers
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) शनिवार व रविवार को जिले के 20 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में 15 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। पहले दिन शनिवार को लेवल-3 की परीक्षा 18 केंद्रों पर होगी। इससे पहले प्रशासन ने पुख्ता प्रबंधक कर लिए हैं। सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर, जैमर व सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एचटेट शनिवार दोपहर बाद 3 से साढ़े 5 बजे तक होगा, जिसमें लेवल-3 के परीक्षार्थी बैठेंगे। रविवार को लेवल-1 व 2 का टेस्ट होगा। दो शिफ्ट में सभी 20 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए, जाम से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिस शिक्षण संस्थान में तीन केंद्र होंगे, वहां 20 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जहां दो केंद्र होंगे, वहां 16 व जहां एक केंद्र होगा, वहां 9 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

छह पेट्रोलिंग टीमें रहेंगी नियुक्त, करेंगी गश्त
केंद्रों व उनके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। संदिग्ध पर नजर रखी जाएगी। एसपी राहुल शर्मा के आदेशानुसार छह पेट्रोलिंग पार्टियां केंद्रों के आसपास सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। इसके साथ ही तीन डीएसपी व तीन इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। वह केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से बचाने को किए विशेष प्रबंध
शहर में एचटेट देने के लिए हजारों परीक्षार्थी प्रवेश करेंगे। ऐसे में जाम से निपटना बड़ी चुनौती रहेगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इनमें दोनों ट्रैफिक थाना प्रभारियों को जिम्मा सौंपा गया है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। एचटेट के लिए पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।

वर्जन
एचटेट के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न आए, इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
- ललित सिवाच, डीसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed