फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To suppress the line of street lights, footpaths were uprooted, increased problems for shopkeepers and pedestrians.

Sonipat News: स्ट्रीट लाइटों की लाइन दबाने के लिए उखाड़े फुटपाथ, दुकानदारों व राहगीरों ने बढ़ी परेशानी

Sat, 20 Jul 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
To suppress the line of street lights, footpaths were uprooted, increased problems for shopkeepers and pedestrians.
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम करवाया जा रहा रहा है। एजेंसी की तरफ से स्ट्रीट लाइटों की केबल दबाने के लिए उखाड़ी गई फुटपाथ की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है, इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने नप अधिकारियों से फुटपाथ की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से शहर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके तहत सड़क किनारे रंग-बिरंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली की केबल भूमिगत की जा रही हैं। इसके लिए सड़कों के फुटपाथ उखाड़े जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट की केबल दबाने के बाद फुटपाथ की मरम्मत नहीं करवाई जा रही। एजेंसी ने मुख्य सड़कों के फुटपाथ बिना मरम्मत के ही छोड़ रखे हैं। इसकी वजह से दुकानदारों के साथ पैदल राहगीरों की परेशानी भी बढ़ गई हैं। वहीं वाहन चालकों को भी असुविधा होती है। दुकानदारों व राहगीरों ने कई बार नप अधिकारियों को फुटपाथ की मरम्मत करवाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


वर्जन

स्ट्रीट लाइटों की बिजली केबल दबाने के लिए फुटपाथ को उखाड़ा गया है। एजेंसी को केबल दबाने के बाद फुटपाथ की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं। केबल बिछाने का काम पूरा होते ही शहर में उखाड़े गए फुटपाथ की मरम्मत भी करवाई जाएगी। दुकानदारों व राहगीरों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed