फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To purify the intellect of the Vice Chancellor, havan was performed and offerings were made.

Sonipat News: कुलपति की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन, डाली आहुतियां

Thu, 18 Jul 2024 05:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
To purify the intellect of the Vice Chancellor, havan was performed and offerings were made.
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में धरनारत शिक्षकों, कर्मचारियों व शोधार्थियों ने बुधवार को अनोखे तरीके से अपना विरोध व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति की बुद्धि शुद्धि की कामना के लिए हवन करवाया। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ ही शोधार्थियों ने ही आहुतियां दी। इस दौरान सभी ने अपनी मांगों को लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शोधार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शिक्षक यूनियन के प्रधान डॉ. सुरेंद्र दहिया ने कहा कि कुलपति तानाशाहीपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली से लगता है कि उनकी बुद्धि सही दिशा में काम नहीं कर रही है। यही कारण है कि कुलपति की बुद्धि की शुद्धि के लिए ही बुधवार को हवन करवाया गया। धरनास्थल पर प्रो. सुधीर बत्रा, प्रो. अनिल खुराना, प्रो. सुमन सांगवान, डाॅ. पूनम श्योराण, डाॅ. प्रदीप, डाॅ. राजेश्वर दास, डाॅ. अनिल नरवाल, गैर-शिक्षक कर्मचारी यूनियन से राज सिंह, महेंद्र सैनी, पवन सैनी, भूपेंद्र, कमलेश, पूनम, मधुबाला, विनोद, मनजीत, अमित, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय भी नहीं आ रहे कुलपति व रजिस्ट्रार

डाॅ. सुरेंद्र दहिया ने कहा कि कुलपति व रजिस्ट्रार मांगों का समाधान करने के बजाय चार दिन से कार्यालय भी नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि धरनारत सभी शिक्षक, कर्मचारी व शोधार्थी अब आंदोलन को तेज करेंगे। इसके तहत वीरवार को विवि के प्रशासनिक भवन से कुलपति के कैंप कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे। गैर-शिक्षक कर्मचारी यूनियन के प्रधान आनंद राणा ने भी विवि प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed