फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tired of neighbors in money transaction, auto driver commits suicide, four nominated

पैसों के लेनदेन में पड़ोसियों से तंग आटो चालक ने की आत्महत्या, चार नामजद

Fri, 17 Jun 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tired of neighbors in money transaction, auto driver commits suicide, four nominated
जावेद का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
इंडियन कॉलोनी में ऑटो चालक ने अपने घर के चौबारे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक के पिता ने पड़ोस के दंपती समेत चार लोगों पर उसके बेटे को पैसों के लेन देने में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंडियन कॉलोनी निवासी आश मोहम्मद ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा जावेद (32) ऑटो चालक था। उसके बेटे का इंडियन कॉलोनी की बाला, अजमेर, मनोज व मनोज की पत्नी के साथ पैसों का लेनदेन था। वे सभी पैसे की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बाला उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करती थी। चारों ने उसके बेटे को धमकाया भी था। उसका बेटा चार-पांच दिन से घर से बाहर नहीं निकला था। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मामले की सूचना सिटी थाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने जावेद के पिता आश मोहम्मद के बयान पर चारों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था जावेद
जावेद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। शादी के बाद उसके अपने भी तीन बच्चे हैं। जावेद की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटा ब्याज लेने का आरोप
आरोप है कि जावेद को मोटे ब्याज पर पैसे दिए गए थे। उसने मजबूरी में पैसे ले रखे थे। जिससे वह उनके पैसे नहीं चुका पा रहा था। उसने अजमेर से भैंस खरीदी थी। जिसकी रकम भी वह नहीं दे पाया था। अब उसने आत्महत्या कर ली।

युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। युवक के पिता ने चार लोगों पर पैसों के लेनदेन में बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed