Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tight security in place for Diwali and Bhai Dooj; police on high alert in markets, while traffic on roads remained slow.

Sonipat News: दिवाली व भैयादूज पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस मुस्तैद, सड़कों पर धीमी रही रफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tight security in place for Diwali and Bhai Dooj; police on high alert in markets, while traffic on roads remained slow.
फोटो: सोनीपत के गन्नौर के बाजार में तैनात पुलिस बल। संवाद
सोनीपत। दिवाली और भैया दूज के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सोनीपत पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। बाजारों के आसपास वाहनों की बेतरतीब पार्किंग रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते बाजारों के आसपास जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई, हालांकि भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

त्योहारी खरीदारी के चलते कच्चे क्वार्टर, हलवाई हट्टा और सुभाष चौक सहित शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में पुलिस पार्टियां तैनात की गई हैं। पुलिसकर्मी भीड़ के बीच लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष नाके लगाकर संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


52 राइडर, 16 पीसीआर और 32 डायल-112 संभालेंगी मोर्चा
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त ने 52 राइडर, 16 पीसीआर और 32 डायल-112 की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई है। शहर थाना सोनीपत, सिविल लाइन और सेक्टर-27 थाना क्षेत्रों में विशेष नाकों के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में भी पुलिस की विशेष टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर भी रहेगी नजर
दिवाली पर पटाखों को लेकर जारी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया है। प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रीन पटाखों को निर्धारित नियमों और समय सीमा के अनुसार ही बेचने और चलाने की अनुमति होगी। पुलिस की टीमें इस पर भी लगातार नजर रखेंगी।


सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डा और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। सभी पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed