फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three women who came as customers stole suits and cash from the shop

ग्राहक बनकर आई तीन महिलाओं ने दुकान से चुराए सूट और नकदी

Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three women who came as customers stole suits and cash from the shop
गांव लाठ में कपड़े की दुकान पर ग्राहक बनकर आई तीन महिलाओं ने नकदी और सूट चोरी कर ले गईं। आरोपियों ने महिला दुकानदार को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लाठ निवासी नीरज ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह गांव में कपड़े की दुकान चलाता है। वह दुकान संभालने के साथ खेती भी करता है। बुधवार को वह दिल्ली कपड़ा लेने गया था। दुकान को उसकी मां रोशनी संभाल रही थी। उसी दौरान तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आई और सूटों के रेट पूछे। उसके बाद महिलाओं ने पानी पिलाने के लिए कहा। रोशनी देवी पानी लेने रसोई में चली गई। पीछे से तीनों महिलाएं करीब 17 हजार रुपये के सूट और 25,000 हजार रुपये चोरी कर लिए। नीरज दिल्ली से लौटा तो उसकी मां ने घटना के बारे में बताया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed