{"_id":"67bcd1f3fb92ed43c300bca7","slug":"three-trains-going-to-prayagraj-cancelled-till-maha-kumbh-is-over-passengers-troubles-will-increase-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132795-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें महाकुंभ संपन्न होने तक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें महाकुंभ संपन्न होने तक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
- फोटो : छापा मारकर पकड़ी बिजली चोरी।
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के संपन्न होने तक तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने दिल्ली मंडल के स्टेशनों पर तकनीकी कार्यों के चलते प्रयागराज जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस, टाटानगर व संबलपुर एक्सप्रेस को 26 फरवरी तक रद्द रहेगी।
वहीं दिल्ली-अंबाला रूट पर सोमवार को दो सवारी गाड़ियों सहित छह ट्रेनें रद्द रही और आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों को धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल में तकनीकी कार्यों के चलते कोलकाता के हावड़ा जंक्शन से कालका जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12311-12312 नेताजी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक रद्द रहेंगी। नेताजी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:25 बजे व रात 9:52 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। संबलपुर से प्रयागराज के रास्ते जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 18309-18310 संबलपुर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। जम्मूतवी से टाटानगर को जाने वाली 18102 जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। संबलपुर एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 05:12 बजे ठहराव निर्धारित है। सोमवार को भी ट्रेन संख्या 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 03310 गरीब रथ, अप-डाउन की 11077-11078 झेलम एक्सप्रेस, दिल्ली-पानीपत रूट की सवारी गाड़ी 64001-64002 रद्द रहीं।
ऊंचाहार साढ़े 4 व गीता जयंती 2 घंटे रही लेट
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 2:33 घटे, 15707 आमप्राली एक्सप्रेस 1 घंटा, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:32 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:09 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 14680 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:40 घंटे, 11058 दादर एक्सप्रेस 54 मिनट, 64454 सवारी गाड़ी 1:36 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।