{"_id":"6a91b2d1aa6a597a54098cf8","slug":"three-samples-of-milk-mawa-and-ghevar-were-collected-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159575-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूध, मावा और घेवर के तीन नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूध, मावा और घेवर के तीन नमूने लिए
Fri, 28 Aug 2026 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख डेयरी और मिठाई दुकानों पर छापा मारा। सूचना पर कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
त्योहार के दौरान दूध, मावा और घेवर की बढ़ती खपत को देखते हुए विभाग ने विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया। टीम ने सेक्टर-12 के पास स्थित एक डेयरी से दूध, मावा और घेवर के तीन नमूने लिए। इसके अलावा दूध से बनी विभिन्न मिठाइयों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों और डेयरी में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिठाइयों की खपत बढ़ने के कारण मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। सभी नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी नमूने में मिलावट या नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर जुर्माना समेत अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।