फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three roads of the district will be renovated with Rs 1.71 crore

Sonipat News: जिले की तीन सड़काें का 1.71 करोड़ से होगा नवीनीकरण

Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three roads of the district will be renovated with Rs 1.71 crore
सोनीपत के गन्नौर में खस्ताहाल सड़क पर बना बड़ा गड्ढा। संवाद
सोनीपत। जिले की तीन सड़कों का करीब 1.71 करोड़ रुपये से नवीनीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मुख्यालय से अलॉटमेंट ले ली है। विभाग की ओर से जल्द गन्नौर के अंतर्गत आने वाली तीनों सड़काें की मरम्मत करवाकर उनका नवीनीकरण किया जाएगा। सड़कों का नवीनीकरण होने से वाहन चालकों सहित ग्रामीणाें को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिलाभर में कई जगह खस्ताहाल सड़कें व बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कई सड़कों के नवीनीकरण पर पहले चुनावी प्रक्रिया के चलते रोक लग गई थी। बाद में ग्रैप-4 के नियमों का पालन करने व सर्द मौसम के चलते सड़कों के सुधार का कार्य नहीं हो पाया था। विभाग की ओर से गन्नौर हलके में विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में करीब 1.71 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का सुधार करवाया जाएगा। सड़कों के नवीनीकरण को लेकर विभाग टेंडर प्रक्रिया करने के साथ मुख्यालय से अलॉटमेंट भी प्राप्त कर चुका है। यह सड़कें काफी समय से खस्ताहाल हो चुकी हैं। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन चालक सड़काें पर आवागमन में हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सड़कों के सुधार की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
मार्ग लंबाई राशि (लाख में)
राजलूगढ़ी-भोगीपुर मार्ग 1290 मीटर 77.61
कामी से भुर्री मार्ग 800 मीटर 31.25
खुबडू से एमपी माजरा मार्ग 2840 मीटर 62.83
लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। पहले राजलू गढ़ी से भोगीपुर सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू होगा। इसके बाद कामी से भुर्री व खुबडू से एमपी माजरा रोड पर मरम्मत का काम किया जाएगा। विभाग ने जून माह तक सभी सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed