फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three police companies formed in three zones to deal with violent protests and uproar

Sonipat News: उग्र प्रदर्शन और बवाल से निपटेंगी तीन जोन में बनाई गईं तीन पुलिस कंपनियां

Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three police companies formed in three zones to deal with violent protests and uproar
भारती डबास, डीसीपी गोहाना।
सोनीपत। अब जिले में उग्र प्रदर्शन या बवाल की स्थिति बनने पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित कर सकेगा। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले को तीन जोन में बांटने के बाद अलग-अलग जोन में उग्र प्रदर्शन रोधक कंपनी तैयार की है। प्रत्येक कंपनी में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिसमें महिला कर्मियों की संख्या 25 से 30 है। प्रत्येक जोन के थानों में नियुक्त कर्मियों से ही कंपनी तैयार की गई है। ऐसे में उग्र प्रदर्शन की स्थिति बनने पर उसे रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर दूसरे जोन की कंपनी की भी मदद ली जा सकेगी।
विज्ञापन


सोनीपत आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित हो रहा है। यहां उद्योगों का जाल बिछ गया है। लगातार औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित होने के चलते व्यापारियों को सुरक्षित माहौल की जरूरत के अनुसार पुलिस हर पहल कर रही है। अपराध की कोई वारदात होने के बाद कई बार स्थिति विकट हो जाती है। ऐसे में किसी भी तरह के उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार और सक्षम है। ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम पहले से ही करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त ने सोनीपत को तीन जोन में बांटने के बाद अब सभी जोन में अलग-अलग पुलिस कंपनी बना दी है। इन कंपनियों को अलग-अलग नाम दिया गया है। जिसमें गोहाना जोन की कंपनी को गोल्फ, पूर्व जोन की कंपनी को इक्को व पश्चिमी जोन की कंपनी को अल्फा नाम दिया गया है। सभी कंपनी अपने डीसीपी के अधीन काम करेंगी। प्रत्येक कंपनी की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन




हर जोन में शामिल थानों से बनाई गई कंपनी

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तीनों जोन में शामिल अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों की कंपनी बनाई गई है। इसमें नेशनल हाईवे-44 के सभी थाने कुंडली, राई, बहालगढ़, मुरथल, बड़ी और गन्नौर पूर्वी जोन में शामिल हैं। इस जोन के थानों में कोई उग्र आंदोलन की स्थिति बनेगी तो इक्को कंपनी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। वहीं पश्चिमी जोन में शामिल थाना सिटी सोनीपत, सदर सोनीपत, सिविल लाइन, सेक्टर-27 और थाना खरखौदा के लिए अल्फा कंपनी और गोहाना जोन के थाना मोहाना, सिटी गोहाना, सदर गोहाना और थाना बरोदा के लिए गोल्फ कंपनी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों कंपनी में शामिल पुलिसकर्मियों को दिलवा रहे विशेष ट्रेनिंग

एसीपी राहुल देव ने बताया कि तीनों कंपनियों में शामिल पुलिसकर्मियों को विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन में अभ्यास सत्र शुरू किया गया है। जिसमें इंस्ट्रक्टर उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान बनने वाले हालातों को लेकर ही अभ्यास करा रहे हैं।


पुलिस किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए तैयार है। सभी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी हैं। सुरक्षा के साथ ही किसी उग्र प्रदर्शन या बवाल को रोकने के लिए पुलिस के सभी जोन में कंपनी बनाई गई है। जिसका उपयोग अचानक होने वाले विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए किया जाएगा। सभी कंपनी दंगा रोधी उपकरणों से सुसज्जित रहेंगी। -भारती डबास, डीसीपी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed