फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three municipal engineers transferred, development work may be affected

नगर निगम से तीन पालिका अभियंताओं का तबादला, विकास कार्य हो सकते हैं प्रभावित

Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three municipal engineers transferred, development work may be affected
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम के तीन पालिका अभियंताओं का तबादला किया है। कार्यालय से अभियंताओं के रिलीव होने के बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। अब निगम में बचे पांच पालिका अभियंताओं के कंधों पर शहर के विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से वीरवार शाम पालिका अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए गए थे। तबादला सूची में सोनीपत नगर निगम के तीन पालिका अभियंता शामिल हैं। इनमें देवेंद्र खासा का तबादला खरखौदा नगर पालिका में किया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार का तबादला सिरसा जिले के रानियां में किया गया है और मंजीत दहिया का तबादला महेंद्रगढ़ हुआ है। तीन पालिका अभियंताओं के जाने के बाद निगम कार्यालय में पांच पालिका अभियंता बचे हैं। इसमें सतीश कुमार, सुरेश लोहान, अमित कुमार, नवरत्न वत्स व अभिषेक के कंधों पर विकास कार्य कराने व शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान कराने की जिम्मेदारी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिन निकायों में एक भी पालिका अभियंता नहीं है। वहां पर इन अभियंताओं का तबादला किया है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने आदेश जारी करके तीन पालिका अभियंताओं का तबादला किया है। निगम कार्यालय में पांच पालिका अभियंता रह गए हैं, उन अधिकारियों को और जिम्मेदारी देकर शहर के विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed