{"_id":"64e3c1fb6862f30fea081d34","slug":"three-more-indian-wrestlers-won-medals-in-romania-cup-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4840-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोमानिया कप में भारत के तीन और पहलवानों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोमानिया कप में भारत के तीन और पहलवानों ने जीते पदक
Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो :11: पहलवान सुनील कुमार।
सोनीपत। रोमानिया में आयोजित हो रहे रोमानिया कप में गांव डबरपुर के पहलवान सुनील समेत तीन पहलवानों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। सुनील के स्वर्ण जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। इससे एक दिन पहले गांव जुआं के नीरज ने कांस्य पदक जीता था। रोमानिया से टीम मंगलवार को लौटेगी।
गांव डबरपुर निवासी नितिन मलिक ने बताया कि रोमानिया में हुए कुश्ती कप में उनके भाई सुनील ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। सुनील ने इससे पहले अप्रैल में कजाकिस्तान के अस्ताना में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसी प्रतियोगिता में वह वर्ष 2022 में भी कांस्य जीता था। सुनील की मां अनीता देवी ने कहा कि हमें बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। सुनील जब कक्षा पांचवीं में पढ़ते थे तभी से पहलवानी में हाथ आजमाना शुरू कर दिए थे। सुनील के छोटे भाई नितिन नेवी में हैं। इसके साथ ही प्रतियोगिता में झज्जर के गांव मांडोठी के पहलवान विकास (77) और पंजाब के पहलवान नरेंद्र (97) ने कांस्य पदक जीता है। साई सेंटर सोनीपत से एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी के लिए ग्रीको रोमन वर्ग के छह पहलवान रोमानिया गए हैं। वह साई की तरफ से 15 दिन तक प्रशिक्षण कैंप में भाग ले रहे हैं। पहलवानों का दल मंगलवार को लौटेगा।