फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three lanes of Mayur Vihar will be paved, sewer lines will be laid along with pillars

Sonipat News: मयूर विहार की तीन गलियां होंगी पक्की, सीवरलाइन डालने के साथ लगेंगे खंभे

Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three lanes of Mayur Vihar will be paved, sewer lines will be laid along with pillars
फोटो 06- वार्ड-19 स्थित मयूर विहार में लोगों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार। संवाद
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने पार्षद बिजेंद्र मलिक के साथ वार्ड-19 स्थित मयूर विहार की गली नंबर 23 से लेकर 25 तक की कॉलोनियों के लोगों की समस्याएं सुनीं। कॉलोनीवासियों ने विधायक से गलियों में बिजली के खंभे लगवाने, सीवरलाइन बिछवाने व गलियों को पक्का करवाने की मांग की। विधायक ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर गलियों में जल्द खंभे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को तीनों गलियों का बजट तैयार कर कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि शहर की हर कॉलोनी में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिस कॉलोनी में विकास कार्य हुए काफी समय बीत चुका है, वहां शुरू करवाए गए हैं। शहर की किसी भी गली को विकास कार्य के बगैर नहीं छोड़ा जाएगा। विधायक ने बताया कि वार्ड 19 में विकास कार्य करवाकर वार्ड को नया रूप दिया जाएगा। शहर की सड़कों की दुर्दशा को करीब 25 करोड़ रुपये से सुधारा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। सुरेंद्र पंवार ने बताया कि विधायक बनते ही अपने कोष से 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य शहर की उन कॉलोनियों में करवाए हैं, जहां घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया था। लोगों की समस्या का समाधान करवाना ही उनका मुख्य ध्येय है। इस मौके पर सोनू, धर्मबीर हुड्डा, देवेंद्र, बिजेंद्र, कृष्ण, जिले सिंह, रामकंवर, अशोक, रामनारायण व श्रीभगवान मौजूद रहे।

फोटो 06- वार्ड-19 स्थित मयूर विहार में लोगों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार। संवाद

फोटो 06- वार्ड-19 स्थित मयूर विहार में लोगों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed