{"_id":"608d949f8ebc3ed9b81a2da5","slug":"three-killed-936-infected-patients-from-corona-sonipat-news-rtk606826787","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की गई जान 936 संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की गई जान 936 संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 142 तक पहुंच गया है।
जिले में शनिवार को रिकॉर्ड 936 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 31196 तक पहुंच गई है। शनिवार को 778 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 23701 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7353 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 51.52 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं व सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।