{"_id":"642483f871aed9c2240f0ec4","slug":"three-including-female-doctor-of-polyclinic-sued-sonipat-news-c-17-1-108478-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पॉली क्लीनिक की महिला चिकित्सक समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पॉली क्लीनिक की महिला चिकित्सक समेत तीन पर मुकदमा
Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
राई। खेवड़ा रोड स्थित बहालगढ़ में पॉली क्लीनिक में गर्भपात की किट और औजार मिलने के मामले में पुलिस ने पीएनडीटी अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह की टीम ने बहालगढ़ के राय पॉली क्लीनिक पर छापा मारा था। क्लीनिक की महिला चिकित्सक बीएएमएस है। वहां गर्भपात करने की सूचना पर छापा मारा था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से पूर्व गर्भधान और पूर्व प्रसव निदान तकनीक (पीएनडीटी) के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्योत्सना, बहालगढ़ थाना से एएसआई उमेश कुमार ने जाकर जांच की थी। जिस पर मौका से गर्भावस्था की चिकित्सक समाप्ति (एमटीपी) किट व कुछ औजार मिले थे। मौके पर बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत को बुलाया गया। इसके बाद डीसीपी मयंक गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। पुलिस ने मामले में डॉ. सुभाष के बयान पर महिला चिकित्सक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. अलका राय, डॉ. राकेश राय और राय पॉलीक्लीनिक के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में एमटीपी एक्ट की धारा 3 (1), 4, 5 (2, 3, 4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।