{"_id":"6991cb120aae0954c5064d9f","slug":"three-family-members-attacked-over-cleaning-issue-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149651-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई को लेकर परिवार के तीन सदस्यों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई को लेकर परिवार के तीन सदस्यों पर हमला
Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव घसौली में सफाई कार्य को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। पड़ोसियों के साथ कहासुनी के बाद एक परिवार पर हमला कर दिया गया जिसमें दंपती और उनकी बुजुर्ग मां घायल हो गए। घायल महिला ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी।
गांव घसौली निवासी निवासी पूजा त्यागी ने बताया कि घर के सामने सफाई कार्य को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी कर्मबीर त्यागी, सुखबीर त्यागी, कृष्ण त्यागी, नरेश, बोना प्रभु सहित अन्य लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास कौशल्या देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, बाद में जब वह गांव पहुंची और आरोपियों से झगड़े का कारण पूछा तो कुछ महिलाओं व अन्य लोगों ने उस पर भी लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और 17 टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।