फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   three died in different road accidents

Sonipat News: अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

Tue, 29 Nov 2022 07:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
three died in different road accidents
गोहाना। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहला मामला : गांव सिकंदरपुर माजरा में रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव निजामपुर माजरा निवासी रामभज की मौत हो गई। मृतक के बेटे रिंकू ने सदर थाना पुलिस को बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके पिता के मोबाइल से फोन किया और बताया कि सड़क हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। वह घायल को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जब वह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां में पहुंचे तो चिकित्सक ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया था। बाइक सड़क पर ही पड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया तथा उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोहाना में छिछड़ाना-रूखी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल गांव छिछड़ाना निवासी कृष्ण की पीजीआई, रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। कृष्ण 7 अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। कृष्ण की बहन उषा ने बताया कि उनका भाई 7 अक्तूबर को छिछड़ाना से रूखी की तरफ गांव के ही अंकुश की बाइक पर बैठकर आ रहे थे। बाइक पर शुभम व मिथुन भी बैठे हुए थे। जब उनकी बाइक छिछड़ाना-रूखी रोड पर रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर दूर थी तो सामने से कार लेकर आए चालक ने बाइक से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कृष्ण बाइक से उछलकर पेड़ टकरा गए थे। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उनकी मौत हो गई। भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना-जींद मार्ग पर नालंदा स्कूल के पास कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जींद जिले के गांव सिवानामाल निवासी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोहित को राहगीरों ने गोहाना नागरिक अस्पताल दाखिल कराया। चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिवानामाल निवासी साहिल ने बुटाना चौकी पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गोहाना अनाज मंडी से गांव की तरफ जा रहे थे। उनके भाई मोहित उनसे करीब 500 मीटर आगे बाइक पर चल रहे थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed