फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three dengue patients including two elderly people were found

Sonipat News: दो बुजुर्ग समेत डेंगू के तीन मरीज मिले

Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three dengue patients including two elderly people were found
सोनीपत के एक घर में रखी टंकी में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाव के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। हाल ही में जिले में तीन लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो बुजुर्ग और 33 वर्षीय महिला है। विभाग ने डेंगू, मलेरिया न फैले इसे रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों को बीमारियों से बचने व बीमार लोगों को जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनजीत राठी ने बताया कि गोहाना के रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग मई माह से बीमार हो गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर चिकित्सक ने उनकी रक्त की जांच की थी, अब जांच में बुजुर्ग को डेंगू की पुष्टि हुई। गांव शेखपुरा की रहने वाली 82 वर्षीय महिला के बीमार होने पर मई माह में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां भी चिकित्सक ने उनके रक्त के नमूने लिए और जांच में उन्हें डेंगू पाया गया। इसी तरह खरखौदा के वार्ड नंबर 1 की रहने वाली 33 वर्षीय महिला को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि पंचकूला मुख्यालय से रिपोर्ट अब मिली है। वर्तमान में तीनों लोग बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, पुराने बर्तन व छत पर रखे कबाड़ में लार्वा की जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed