फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three beaten over dispute over cutting TV cable

Sonipat News: टीवी का केबल काटने के विवाद में तीन को पीटा

Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three beaten over dispute over cutting TV cable
गोहाना। टीवी का केबल काटने के विवाद में तीन युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कमरे में बंद कर पीटा गया और मोबाइल फोन, डीवीआर व रुपये ले गए। पुलिस ने दो नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जींद के गांव बाघडू निवासी दीपक ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह जेडीसीएन केबल के संचालक अशोक के पास गोहाना में नौकरी करते हैं। 9 मई को उनका व बजाना गांव के अजीत के साथ टीबी का केबल काटने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर अजीत ने दोबारा से केबल काटने पर उसे व उसके मालिक को सबक सिखाने की धमकी दी थी। वीरवार रात को वह अपने साथी रभड़ा गांव के मनोज व बाघडू कलां गांव के अंकित के साथ रोहतक-महम संपर्क मार्ग स्थित कार्यालय के बाहर बैठे थे। उसी समय अजीत व सुमित और उनके पांच-छह साथी गाड़ियों में आए और उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्हें उठाकर उनके कार्यालय में ले गए। अजीत ने पिस्तौल निकाल कर उनकी कनपटी पर लगा दी। उसके बाद उन्हें व उनके साथियों को डंडों और रॉड से मारा गया। आरोप है कि कार्यालय से डीवीआर, अंकित का मोबाइल फोन और काउंटर में रखे रुपये भी आरोपी ले गए हैं। वह उन्हें कमरे में बंद कर धमकी देकर गए कि गोहाना में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। मनोज का मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और उसके बाद उनको नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से उनको भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस उपचार कराने सोनीपत के निजी अस्पताल में गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed