फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three and a half years after the death of a youth, a case of murder and snatching was registered

Sonipat News: युवक की मौत के मामले में साढ़े तीन साल बाद हत्या व छीना झपटी का मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three and a half years after the death of a youth, a case of murder and snatching was registered
सोनीपत। बाबा कॉलोनी के रहने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में साढ़े तीन साल बाद हत्या व छीना झपटी का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवक का शव पीर बाबा पर फंदे पर लटका मिला था। तब पुलिस ने निवारक कार्रवाई की थी। बाद में परिजनों ने हत्या का शक जताया तो अब मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन


बाबा कॉलोनी निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया था कि कि उनका बेटा प्रवीन 25 जुलाई, 2021 को हरिद्वार जाने की कहकर बाइक पर गया था। उसके पास मोबाइल व आठ हजार रुपये थे। उसने एक दिन बाद में अपनी मां विद्या को बताया था कि वह हरिद्वार में है और उसके साथ एक युवक अरुण भी है। बाद में 28 जुलाई, 2021 को लीलू बैरागी ने उन्हें घर आकर बताया था कि उनके बेटे का शव बंदेपुर पीर बाबा में लटका हुआ है। यह सुनकर पत्नी बेहोश हो गई थी। वह तब ड्यूटी पर थे और वापस आए तो बेटे के शव को नागरिक अस्पताल में ले जाया जा चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। वह पुलिस से मिले थे और मामले को संदिग्ध बताया था। तब मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बाद में बताया था कि बेटे के पैर जमीन पर लगे थे।
विज्ञापन


शक जताया था कि बेटे की बाइक, मोबाइल व रुपये छीनकर हत्या की गई थी। उनका आरोप था कि मोबाइल पर बाद में कॉल जाती रही। पुलिस की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब उसने दोबारा जांच की मांग उठाई है। जिस पर पुलिस ने अब हत्या व छीना झपटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरिद्वार जाने से 12 दिन पहले ली थी बाइक

पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि बेटा नई बाइक लेकर गया था। उन्होंने बेटे को 13 जुलाई 2021 को बाइक खरीदकर दी थी।



पहले दी आत्महत्या की शिकायत

पुलिस का कहना है कि मामले में पहले रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई थी। बाद में हत्या का शक जताया गया।




-
युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या व छीनाझपटी की शिकायत देकर दोबारा जांच की मांग की थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जाएगी।

इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed