{"_id":"60b13b228ebc3eb4e82f754f","slug":"three-accused-of-cheating-11-97-lakh-arrested-for-looting-the-first-prize-car-in-lottery-sonipat-news-rtk6104962184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी में पहला इनाम गाड़ी निकलने का झांसा दे 11.97 लाख ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी में पहला इनाम गाड़ी निकलने का झांसा दे 11.97 लाख ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहालगढ़ की फैक्टरी में कार्यरत कर्मी को लॉटरी में पहला इनाम महेंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी निकलने का झांसा देकर 11.97 लाख रुपये ठगने के मामले में रोहतक के एडीजीपी क्राइम व साइबर सेल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को जमीन के बाद मुआवजे के रूप में यह पैसा मिला था। गिरफ्तार आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पिछले साल लगे लॉकडाउन से पहले दिल्ली एम्स में ठेकेदार के पास वार्ड ब्वॉय का काम करते थे, लेकिन नौकरी से हटाने के बाद ठगी का धंधा करने लगे।
बिहार के जहानाबाद स्थित गांव सेवनन फिलहाल बहालगढ़ स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी पवन कुमार पांडेय ने 21 मार्च को बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया था कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर फ्लिपकार्ट से मैसेज आया था कि उसने लॉटरी का पहला इनाम महेंद्रा एक्सयूवी 500 जीती है। गाड़ी की कीमत उसे 14 लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी। बाद में सुमन पटेल नाम के युवक ने कॉल कर कहा था कि उसे कुछ चार्ज देने होंगे। उसके बाद अलग-अलग बहाने कर 11 लाख 97 हजार 400 रुपये ले लिए थे। राशि हिसार के एसबीआई व बिहार के मुजफ्फरपुर के एक बैंक खाते में डलवाई गई थी। युवक को राशि रेलवे में उनकी जमीन का अधिग्रहण करने के बाद मिली थी। राई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
रोहतक एडीजीपी संदीप खिरवार की टीम में तैनात एएसआई कपिल ने बताया कि उन्होंने ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान दिल्ली के मदनपुर निवासी ताज मोहम्मद मान, बदरपुर के पंकज कुमार रोशन व मीठापुर के मनोज कुमार के रूप में हुई। तीनों आरोपियों ने कुबूल किया कि वह 2020 में नई दिल्ली एम्स में एक ठेकेदार के पास वार्ड ब्वाय के रूप में काम करते थे। लॉकडाउन की वजह से उनकी नौकरी चली गई और वह ठगी का धंधा करने लगे। उन्होंने राई थाना क्षेत्र के पवन कुमार पांडेय को लॉटरी में महेंद्रा एक्सयूवी का पहला इनाम निकलने का झांसा देकर 11. 97 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने तीनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर की लोकेशन व बैंक खाते से पकड़े गए आरोपी
एएसआई कपिल ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेसिंग पर लगा रखे थे। इसके अलावा जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उनकी डिटेल भी प्राप्त की थी। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस रिमांड के दौरान ठगी की अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।