फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested with illegal weapons, one taken on remand

Sonipat News: अवैध हथियार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक को रिमांड पर लिया

Wed, 09 Oct 2024 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Oct 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with illegal weapons, one taken on remand
राई। कुंडली थाना पुलिस ने अवैध हथियार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव पुगाणा निवासी सौरव उर्फ डेविल, बागपत जिले के गांव ट्योड़ी निवासी अंकित और शामली जिले के गांव यारपुर निवासी मोनू के रूप में हुई। आरोपी अंकित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक सुमित अपनी टीम के साथ 8 अक्तूबर को निफ्टम चौक पर मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर वारदात करने की नीयत से पिस्तौल लेकर निफ्टम चौक के पास खड़े हैं। तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बाइक चालक ने अपनी पहचान सौरव उर्फ डेविल के रूप में दी। उसके साथियों की पहचान अंकित और मोनू के रूप में हुई। तलाशी लेने पर सौरव व मोनू के पास से कारतूस, अंकित के पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने उनके खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश करके सौरव व मोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और आरोपी अंकित को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed