फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested for snatching money from street vendor

Sonipat News: रेहड़ी संचालक से रुपये छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for snatching money from street vendor
फोटो 01- सोनीपत में रेहड़ी संचालक से रुपये छीनने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत: पुलिस प्रवक्
सोनीपत। जिले की क्राइम यूनिट सेक्टर-27 पुलिस ने फास्ट फूड की रेहड़ी वाले से रुपये छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शास्त्री कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ काशी, ठरू उल्देपुर निवासी सौरभ व ऋषि कॉलोनी निवासी विजय हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर हाल किरायेदार ककरोई रोड निवासी सुरेंद्र ने 2 मार्च को शिकायत दी थी कि वह बुलबुल इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर-23 की दुकान पर काम सीखने के लिए जाता है। उनके सामने फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते हैं। 1 मार्च को रात करीब 11 बजे वह बर्तन धुलकर पैदल कमरे की तरफ लौट रहे थे तो दिन में कपड़े खरीदने के लिए मां से नौ हजार रुपये लिए थे और दस हजार रुपये मालिक सन्नी से लेकर आया था, जबकि पांच हजार रुपये रेहड़ी की कमाई थी, को बाइक पर आए तीन लड़कों ने हाथापाई कर छीन लिए। उनका आधार कार्ड भी छीन लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना शहर के उप निरीक्षक देवेंद्र ने तीन आरोपियों आकाश, सौरभ व विजय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

फोटो 01- सोनीपत में रेहड़ी संचालक से रुपये छीनने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत: पुलिस प्रवक्

फोटो 01- सोनीपत में रेहड़ी संचालक से रुपये छीनने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत: पुलिस प्रवक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed