फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested for beating a teacher to death for demanding five thousand rupees lent to him

Sonipat News: उधार दिए पांच हजार रुपये मांगने पर शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for beating a teacher to death for demanding five thousand rupees lent to him
फोटो :17: सोनीपत के गांव कासंडी में शिक्षक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम
गोहाना। गांव कासंडी में उधार दिए पांच हजार रुपये मांगने पर निजी स्कूल के शिक्षक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी गांव कासंडी निवासी पवन उर्फ धौला, गांव गामड़ी निवासी ब्रह्मदेव उर्फ बाबी और विजय हैं। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

गांव कासंडी निवासी रामभज ने 9 अप्रैल को सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे संदीप (32) गांव के निजी स्कूल में गणित के शिक्षक थे। उनके बेटे ने छह माह पहले गांव के ही पवन को 35 हजार रुपये दिए थे। पवन ने 30 हजार रुपये एक दिन बाद ही लौटा दिए थे। बकाया पांच हजार रुपये नहीं दे रहा था। वह रुपये मांगने पर बेटे को हाथ-पैर तोड़ने व जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे उनके बेटे संदीप गांव खानपुर कलां जिम में अभ्यास कर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तो रजबहा के पास दो बाइकों पर आए चार युवकों ने रोककर डंडों से बेरहमी से पीटने शुरू कर दिया था। हमलावरों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। बेटे को ग्रामीण दुकानदार ने गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया था।

उनके दूसरे बेटों संजीत और मोहित को संदीप ने बताया था कि उसे पवन, उसके भाई प्रवीण व दो अन्य ने पीटा है। खानपुर से रोहतक पीजीआई रेफर करने के बाद रास्ते में बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में गोहाना क्राइम यूनिट प्रभारी अंकित कुमार की टीम ने तीन आरोपियों पवन, ब्रह्मदेव उर्फ बाबी और विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो :17: सोनीपत के गांव कासंडी में शिक्षक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम

फोटो :17: सोनीपत के गांव कासंडी में शिक्षक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed