{"_id":"627174b5e60fed763714f357","slug":"thousands-of-heads-bowed-in-the-court-of-allah-prayed-for-peace-and-prosperity-sonipat-news-rtk645619840","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की बारगाह में झुके हजारों सिर, अमन-चैन व खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की बारगाह में झुके हजारों सिर, अमन-चैन व खुशहाली की मांगी दुआ
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिलेभर में मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देशवासियों के लिए अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चों में भी ज्यादा उत्साह रहा। सुबह नमाज के बाद बड़े-बुजुर्ग सभी ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी और लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
शहर के ईदगाह में सुबह सात बजे ही मुस्लिम समाज के लोगों का आना शुरू हो गया था। साढ़े आठ बजे तक मैदान भर गया। सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआ मांगी। रसोई स्थित इमाम मदीना मस्जिद में कारी मोहम्मद नसीम कासमी ने ईद पर्व पर समाज के लोगों को नमाज अता करवाई। उन्होंने बताया कि एक महीने में 30 रोजे पूरा होने के बाद मंगलवार को ईद-उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न जगहों से लोग मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद मस्जिदों व ईदगाह के बाहर मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया गया। मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
प्यार और मोहब्बत का देती है पैगाम देती है ईद : नसीम कासमी
कारी मोहम्मद नसीम कासमी ने बताया कि ईद प्यार और मोहब्बत का पैगाम देती है। उन्होंने बताया कि नमाज अदा करने के बाद वे पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के घर पर भी गए और मिठाई खिलाते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद भी दी। इस मौके पर मोमीन खेवड़ा, मोहम्मद मंजूर, शाहनवाज, मोहम्मद तैय्यब मौजूद रहे।
विज्ञापन
हमें शांति का संदेश देते हुए आगे बढ़ना चाहिए : नूर खान साबरी
खरखौदा। ईद-उल-फितर के मुबारक और पाक मौके पर शहर के बाईपास किनारे भारी संख्या में मुस्लिमों ने एकत्रित होकर नमाज अदा की और सुख शांति की दुआ मांगी। नूर खान साबरी ने अपने परिवार सदस्यों के साथ अपने घर पर ईद का त्योहार मनाया। उन्होंने बताया कि यह त्योहार आपसी मेलजोल का है। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुस्तान अलग-अलग फूलों का गुलदस्ता है। यह आज भी महान है और कल भी महान रहेगा। रमजान के आखिरी दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है, आज के इस मुबारक व पाक दिन हमें शांति का संदेश देते हुए आगे बढ़ना चाहिए।