फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thousand rupees were looted at gunpoint In Sonipat, 15 thousand rupees were demanded from home after kidnappin

Haryana: सोनीपत में पिस्तौल के बल पर 18.5 हजार रुपये लूटे, अपहरण कर घर से मंगवाए 15 हजार

Sun, 08 Sep 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Sep 2024 11:18 AM IST
सार

सोनीपत के आर्य नगर निवासी अजय ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे ड्रेन नंबर 8 के पास टहलने गया था। तभी एक सफेद कार आई, जिसमें से एक युवक पिस्तौल लेकर बाहर निकला और अजय को जबरन कार में बिठा लिया।

विज्ञापन
thousand rupees were looted at gunpoint In Sonipat, 15 thousand rupees were demanded from home after kidnappin
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां ड्रेन नंबर आठ के पास पार्क में टहल रहे एक व्यक्ति का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर 18.5 हजार रुपये लूट लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित को कार में बंद कर उससे पहले घर से 15 हजार रुपये मंगवाए, फिर 3500 रुपये और छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वारदात का विवरण
आर्य नगर निवासी अजय ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे ड्रेन नंबर 8 के पास टहलने गया था। तभी एक सफेद कार आई, जिसमें से एक युवक पिस्तौल लेकर बाहर निकला और अजय को जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से 15 हजार रुपये मंगवाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों ने आरोपी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ड्रेन नंबर 8 के पास स्थित सर्विस स्टेशन पर आकर एक युवक आशीष को 15 हजार रुपये सौंप दिए। इसके बाद कार सवार युवकों ने अजय से 3500 रुपये भी छीन लिए और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बयान
पीड़ित अजय ने इस घटना की शिकायत थाना शहर, गोहाना में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed