{"_id":"69a48637b67a7847eb0dbd5e","slug":"this-holi-take-a-pledge-to-eliminate-inner-evil-kavita-jain-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150326-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अंदर की बुराई खत्म करने का लें संकल्प : कविता जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर अंदर की बुराई खत्म करने का लें संकल्प : कविता जैन
Mon, 02 Mar 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में गलाल लगाकर शुभकामनाएं देते निवर्तमान मेयर व पूर्व कैबिनेट मंत्री। स्रोत :
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व नगर निगम के निवर्तमान मेयर एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने रविवार को वृंदावन गार्डन, कबीरपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन कर जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
कविता जैन ने कहा कि होली के त्योहार पर हम अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प लें। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा कविता जैन व वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं को गुलाल का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया। भजन गायक सुशील मस्ताना के भजनों पर कार्यकर्ता खूब झूमे जबकि गायक नितिन की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जैन दंपती पिछले कई वर्षों से शहरवासियों के साथ सामूहिक रूप से होली मनाने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनीपत से विधायक निखिल मदान, माई राम कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।