फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Third merit list released in ITI, 136 students get admission chance

Sonipat News: आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची जारी, 136 विद्यार्थियों को दाखिले का मौका

Wed, 23 Jul 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Third merit list released in ITI, 136 students get admission chance
फोटो 38- सोनीपत के राठधना रोड ​स्थित आईटीआई में जारी की गई तीसरी मेरिट सूची में अपना नंबर देखते - फोटो : फाइल
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय (आरडीएसडीई) की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला देने के लिए मंगलवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई। सोनीपत आईटीआई में दाखिले के लिए 18 ट्रेड में कुल 136 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। सूची में आने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में कुल 5904 सीटों के लिए 9456 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इन 13 आईटीआई में से गांव जुआं की आईटीआई मारुति के अधीन चली गई है। मास्टर अतुल सरकारी आईटीआई में मारुति की ओर से पहले बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले बैच में यहां चार ट्रेड मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी), मशीनिस्ट, वेल्डर, फिटर में 100 से अधिक छात्र प्रवेश ले सकेंगे। पहला सत्र सितंबर 2025 में शुरू किया जाएगा। मारुति सुजुकी ने 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन

वहीं शेष 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 4536 सीटों के लिए 8806 युवाओं ने आवेदन किया था। विद्यार्थियों के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 27 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को जल्द औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है। दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी सोनीपत आइटीआई की 31 ट्रेड की 1044 सीटों में से महज 280 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। अब तीसरी मेरिट सूची में महज 136 विद्यार्थियों को ही सीट मिली है। तीसरे चरण के बाद भी आईटीआई में अधिकांश सीटें खाली रह जाएंगी। ऐसे में चौथी मेरिट सूची जारी की जा सकती है।
किस ट्रेड में कितने विद्यार्थियों को मिला स्थान
ट्रेड कुल सीट सीट प्राप्त विद्यार्थी
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक ड्यूल 48 08
फीटर ड्यूल 40 12

मशीनिष्ट ड्यूल 60 03

मोटर व्हीकल मैकेनिक 48 11

कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 16

ड्राफ्ट्समैन सिविल 24 04

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 40 06

इलेक्ट्रीशियन ड्यूल 60 21
मैकेनिक डीजल ड्यूल 48 11

रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडिशनिंग तकनीशियन 48 15

वेल्डर 20 02

वायरमैन 40 14
प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर ड्यूल 40 02

प्लंबर 24 04

स्टेनोग्राफर सहायक अंग्रेजी 24 01

स्टेनोग्राफर सहायक अंग्रेजी ड्यूल 24 01

स्टेनोग्राफर सहायक हिंदी 24 04

टर्नर ड्यूल 40 01

इन ट्रेड में नहीं मिली जगह
सोनीपत आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची में 13 ट्रेड में किसी विद्यार्थी को सीट नहीं मिली है। इनमें ड्रेस मेकिंग, जीयो इंफारमेटिक्स असिस्टेंट, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन तकनीशियन, लिथो आफसेट मशीन माइंडर, मशीनिस्ट ग्राइंडर ड्यूल, लिफ्ट एंड एक्सेलेटर मैकेनिक, पेंटर जनरल ड्यूल, प्लंबर ड्यूल, शीट मेटल वर्कर, ड्यूल, स्टेनोग्राफर सहायक हिंदी ड्यूल, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर ड्यूल, वुड वर्क तकनीशियन शामिल हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें में दाखिला प्रक्रिया के तहत तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन व फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके पश्चात प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed