फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Third accused of robbery arrested, taken on remand for six days

Sonipat News: लूट की वारदात का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, छह दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 16 Jan 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Third accused of robbery arrested, taken on remand for six days
सोनीपत के गोहाना में पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत : पुलिस
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने गन प्वाइंट पर सोनीपत रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गढ़ी उजाले खां निवासी संदीप उर्फ तिनका है। आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना गोहाना पुलिस को दी शिकायत में ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर अमित ने बताया था कि 15 व 16 अक्तूबर 2023 की रात को कंपनी के कर्मी संदीप व कृष्ण ने उन्हें बताया था कि दो नकाबपोश लड़के बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए और पिस्तौल दिखाकर कैमरे की डीवीआर, तिजोरी लूट गए गए थे। इसमें 20 लाख 96 हजार 267 रुपये थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अनिल व ललित को 8 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब पुलिस ने वारदात के तीसरे आरोपी संदीप उर्फ तिनका को गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed