फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves took away cash and jewelery from three houses in Kathura

Sonipat News: कथूरा में तीन घरों से नकदी और आभूषण ले गए चोर

Sun, 08 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery from three houses in Kathura
गोहाना। गांव कथूरा में चोरों ने तीन घरों से करीब तीन लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।ग्रामीण सतबीर ने पुलिस को बताया कि चोर रात को उनके घर में घुसकर 1.20 लाख रुपये, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चांदी की पाजेब, चुटकी, हथफूल व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। सुबह उठे तो चोरी का पता लगा। बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव में दूध की डेयरी चलाते हैं। चोरों ने रात को उनके घर में अलमारी से 1.33 लाख रुपये, सोने की गलसरी, दो गले के सेट, दो पतरी, सोने का ओम, चांदी की अंगूठी व पाजेब चोरी कर लिए। गांव के ही किसान जयभगवान ने बताया कि चोरों ने उनके घर के स्टोर में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठी और चांदी के दो सेट, पाजेब, 15 सिक्के, तागड़ी, घड़ी व बच्चों के चांद-सूरज चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए सबूत : चोरी गांव कथूरा में रिंढाना मार्ग पर स्थित घरों में हुई है। बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed