{"_id":"66dce72935547293fe0e5ba5","slug":"thieves-took-away-cash-and-goods-from-three-junk-shops-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124160-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबाड़ी की तीन दुकान से नकदी व सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबाड़ी की तीन दुकान से नकदी व सामान ले गए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में कबाड़ी की तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। चोरों ने पुराना तहसील रोड पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली है। रेलवे कॉलोनी निवासी बलवंत राय ने बताया कि 23 अगस्त की रात को वह दुकान बंद करके चले गए थे। जब 24 अगस्त को सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और दुकान में रखी अलमारी से करीब 12 हजार रुपये चोरी मिले।
दूसरी तरफ सिविल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने सिंगला स्टील के नाम से कबाड़ी की दुकान पर चोरों ने 25 अगस्त की रात को चोरी की है। विकास नगर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 12 हजार रुपये व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी की है। तीसरी घटना महम रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के पास कबाड़ी की दुकान में चोरी की हैं। चोरों ने सीताराम की दुकान से चार पीतल और चार तांबे के कट्टे व गल्ले से छह हजार रुपये चोरी किए हैं।
शहर में कबाड़ी की तीन दुकानों पर चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रात के समय शहर में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना