फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves target six houses in one night

Sonipat News: चोरों ने एक ही रात में छह घरों को निशाना बनाया

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves target six houses in one night
सोनीपत। गांव बैंयापुर खुर्द में चोरों ने एक ही रात में छह घरों को निशाना बनाते हुए सामान, नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन जांच में उसके बारे में कोई सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


बैंयापुर निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को अपने परिवार को लेकर उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जांच में सोने की झुमकी, चांदी की पाजेब और 16 हजार रुपये चोरी मिले। उन्हें पता लगा कि उनके क्षेत्र में ही पूजा, विजय, नरेश, मोनू सहित छह घरों में चोरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। युवक को एक बच्चे ने पहचान लिया। युवक को पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस को उसके बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर आर्य नगर के एक घर से चोर आभूषण व नकदी ले गए। शहर थाना पुलिस को मुकेश बल्हारा ने शिकायत दी है कि चोर उनके घर से सोने के कंगन, हार, अंगूठी, चेन, झुमके, दो घड़ी और पांच हजार रुपये ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में सिद्धार्थ कॉलोनी के अरविन कुमार ने बताया कि चोर उनके निर्माणाधीन घर से बिजली के तारों की फिटिंग को ही उखाड़ ले गए। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed