फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves searched four closed houses, advocate's laptop, mobile stolen

Sonipat News: चार बंद घरों को खंगाले चोर, अधिवक्ता के लैपटॉप, मोबाइल चोरी

Sun, 04 Jun 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched four closed houses, advocate's laptop, mobile stolen
सोनीपत। चोरी बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे हैं। पासपोर्ट अधिकारी के बाद अब कनिष्ठ अभियंता, बैंक अधिकारी व कारोबारियों के साथ ही अधिवक्ता के घर को खंगाल रहे हैं। शनिवार को चोरी के पांच मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चोरों ने सेक्टर-15 स्थित कनिष्ठ अभियंता के मकान से आभूषण व नकदी चोरी कर ली। मूलरूप से झज्जर के गांव मुंडाहेडा फिलहाल सेक्टर-15 निवासी गुलशन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस का बताया कि वह जिला नगर योजनाकार विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं। वह ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी व बेटा गांव गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ देखकर चोर उसे तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, चेन व 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब वह घर पहुंचे तो चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पानीपत गया था परिवार, घर में हो गई चोरी

सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी टेंट व्यवसायी नरेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ पानीपत गए थे। घर पर ताला लगा था। जब वह घर लौटे तो ताला टूटा मिला। चोर उनके घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांद-सूरज, बालियां, चांदी के कडूले, चेन, एलईडी और घर की रजिस्ट्री के कागजात चोरी कर लिए। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक अधिकारी के घर से आभूषण और 45 हजार रुपये चोरी

गांव रसोई में चोर बैंक अधिकारी के बंद घर से आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। सुरेंद्र सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को बैंक गए थे। उनकी पत्नी मुस्कान भी ड्यूटी पर गई थीं। जब वह घर पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अलमारी से सोने की अंगूठी, नाक की पिन, कानों के टॉप्स, चांदी की पाजेब, तागड़ी-गुच्छा, 45 हजार रुपये चोरी मिले। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



किराना स्टोर संचालक के घर में चोरी

मूलरूप से गांव मौजमनगर फिलहाल ब्रह्म कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह गांव फरमाणा में किराना स्टोर चलाते हैं। 31 मई को वह अपनी दुकान पर चले गए और उनकी पत्नी अपने मायके चली गई। वह 2 जून को घर पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर जांच की तो अलमारी से पाजेब व 10 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।




अधिवक्ता के घर से मोबाइल और टैबलेट चोरी

सेक्टर-23 में अधिवक्ता के घर से चोर मोबाइल और टैबलेट चोरी कर ले गए। अपराजिता ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके पति राजेश अधिवक्ता हैं। वह 2 जून को खरखौदा कोर्ट गए थे। उनकी अधिवक्ता बेटी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। वह दूसरे कमरे में थी। इसी दौरान कोई युवक उनके घर में घुसकर मोबाइल और टैबलेट चोरी कर ले गया। उन्होंने उसे बाहर निकलते देखा तो वह भाग गया। घर में लगे सीसीटीवी में वह दिखाई दे रहा है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed