{"_id":"64a46f2b8d64d5039c0906f4","slug":"thieves-increased-the-pain-of-the-suffering-family-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2375-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुख में पीड़ित परिवार का दर्द बढ़ा गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुख में पीड़ित परिवार का दर्द बढ़ा गए चोर
Wed, 05 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत के ऋषि नगर में चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस, साथ में परिवार संग भाजपा ने
सोनीपत। ऋषि नगर स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार घर के मुखिया की मौत होने के बाद अपने पैतृक घर चला गया था। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्ञान नगर निवासी नरेंद्र वर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनका भाई नवीन वर्मा (45) अपने परिवार के साथ उनसे अलग ऋषि नगर में रहता था। उनके भाई की 20 जून को मृत्यु हो गई थी। जिस पर उनके भाई की पत्नी व बच्चे पैतृक घर आ गए थे। उनके किराये के मकान पर ताला लगा था। चोरों ने उनके मकान में घुसकर 35 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण व कपड़े चोरी कर लिए। उनके भाई की तेरहवीं की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले का पता लगने पर भाजपा प्रवक्ता व सीएम विंडो के समाधान सहयोगी तरुण देवीदास पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तरुण देवीदास ने जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है। उनके साथ भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश कथूरिया, राकेश आदि मौजूद रहे।