फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves broke into a government ration depot and stole oil, sugar, and cash.

Sonipat News: सरकारी राशन डिपो का ताला तोड़कर चोरी, तेल-चीनी व नकदी ले गए चोर

Tue, 03 Feb 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a government ration depot and stole oil, sugar, and cash.
गोहाना में सरकारी राशन डिपो में चोरी की घटना के बाद जमा इलाके के लोग। संवाद
गोहाना। देवी नगर इलाके में वार्ड-1 के सरकारी राशन डिपो में सोमवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। डिपो धारक सुशील ने बताया कि चोर करीब 5 कट्टे चीनी, लगभग 20 पेटी सरसों का तेल और करीब 5 हजार नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन

डिपो धारक के अनुसार पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात के समय बरोदा रोड फाटक की ओर से एक टेंपो आकर डिपो के सामने रुका। तीन-चार चोर नीचे उतरे और शटर तोड़कर अंदर रखा सामान वाहन में भरकर बरोदा की तरफ चले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मौके पर अधिकारी नहीं पंहुचे तो डिपो संचालकों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। डिपो संचालक राजेश ने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान उनके यहां चार बार चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो धारक के समर्थन में आए अन्य डिपो धारक
चोरी की घटना के बाद डिपो धारक सुशील के समर्थन में शहर के अन्य राशन डिपो धारक भी मौके पर इकट्ठा हुए। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से मांग की कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और चोरी हुआ राशन व नकदी बरामद की जाए।

बरसों पहले एक राशन डिपो में चार बार हो चुकी चोरी
उधर, गोहाना में राशन डिपो में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। पांच साल पहले 18 जनवरी 2021 को बरोदा रोड पर बने वार्ड-19 के राशन डिपो के शटर का ताला तोड़कर चोर गेहूं के कुछ कट्टे गायब व गल्ले में रखी नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed