फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   They were using low-quality tiles to build the road, without even putting sand underneath.

Sonipat News: सड़क बनाने में लगा रहे थे निम्न स्तर की टाइल्स, नीचे रेत भी नहीं डाली

Sat, 23 May 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
They were using low-quality tiles to build the road, without even putting sand underneath.
फोटो : सोनीपत के देवडू रोड पर फुटा रोड के निर्माण की जांच करने पहुंचे नवनिर्वाचित मेयर राजीव जै
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। 33 फुटा रोड के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतों मिलने पर नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ठेकेदार को सड़क पर निम्न स्तर की टाइलें लगाने, ईंटों के नीचे रेत न डालने तथा सीवर के मैनहोल के साथ सीमेंट न लगाने पर फटकार लगाई।

राजीव जैन ने पूर्व पार्षद मुकेश सैनी के साथ जाकर देखा कि टाइलें बेतरतीब लगा रखी हैं। निर्माण होने से पहले ही टाइल टूट-फूट गई हैं। उन्होंने टाइलों को उखाड़कर देखा तो उनके नीचे न तो पत्थर मानकों के अनुसार डाले गए थे और न ही पत्थरों के ऊपर रेत की लेयर बिछाई गई थी।
विज्ञापन

जगह-जगह टाइल भी नई की जगह पुरानी लगा रखी थी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क निर्माण की जांच करने के निर्देश दिए।सड़क का खराब हिस्सा उखड़वाकर दोबारा बनवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर वह स्वयं एक-एक निर्माण कार्य की जांच करेंगे। विकास कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से वर्क ऑर्डर की कॉपी भी मांगी है ताकि सड़क बनाने की तय मानकों का पता चल सके।

-----------------------
ईदगाह कॉलोनी से पुलिस लाइन तक स्वच्छता अभियान चला
सोनीपत। सफाई अभियान के 42वें सप्ताह के तहत नवनिर्वाचित मेयर के नेतृत्व में ईदगाह कॉलोनी से पुलिस लाइन तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बढ़ मलिक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जैन विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने की शपथ दिलवाई। स्वच्छता अभियान में पार्षद सुनीता कालूपुर, ब्रह्म प्रकाश, नकिन मेहरा, हंसराज, सतपाल कटारिया, सुरजीत दहिया, अनिल झरोठी, अनिल ढुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed