{"_id":"6693fa5c17318976eb06ae7c","slug":"they-broke-into-the-house-and-attacked-an-elderly-person-with-a-sharp-weapon-and-looted-rs-9600-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121302-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर 96 सौ लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर 96 सौ लूटे
Sun, 14 Jul 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आदर्श नगर में रहने वाले बुजुर्ग ने कुछ युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर 96 सौ रुपये लूटने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू कमरे से बाहर आई तो आरोपी उनकी सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर निवासी सुंदरपाल ने बताया कि वह शाम को अपने घर पर थे। इसी दौरान चार-पांच युवक उनके घर में घुस आए। आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार थे। इनमें से तीन युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। घर के अंदर आते ही उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर 96 सौ रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी।