फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be no water in Kathmandu, Prabhu Nagar, Gokul Nagar for two days.

Sonipat News: काठमंडी, प्रभु नगर, गोकुल नगर में दो दिन नहीं आएगा पानी

Tue, 17 Oct 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
There will be no water in Kathmandu, Prabhu Nagar, Gokul Nagar for two days.
फोटो 11. पुरानी तहसील स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन निगम अधिकारियों से ब
सोनीपत। पुरानी मंडी क्षेत्र में कई दिनों से पीने के पानी की समस्या के चलते सोमवार को भाजपा नेता राजीव जैन पुरानी तहसील स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे और निगम के अधिकारियों को समस्या का निदान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा से कहा कि बूस्टिंग स्टेशन पर जनरेटर की व्यवस्था की जाय और अनुभवी अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति का जिम्मा दिया जाए। बूस्टिंग स्टेशन पर पार्षद अतुल जैन, सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार व कनिष्ठ अभियंता ओमप्रकाश पांचाल के सामने नागरिकों ने शिकायत की कि एक क्षेत्र में रोजाना पानी आ रहा है, जबकि काठमंडी, प्रभु नगर, गोकुल नगर में दो-दो दिन तक पानी नहीं आता। उनका आरोप था कि तय समयानुसार पानी की आपूर्ति हो तो समस्या नहीं रहेगी। नागरिकों का कहना था कि अभी तक स्टेशन पर जनरेटर की व्यवस्था थी, लेकिन 20-25 दिन पहले जनरेटर हटा दिया गया। अधिकारियों का कहना था कि तीन दिनों से बिजली के फाल्ट के चलते समस्या ज्यादा गहरा गई थी, परंतु अब हमारा प्रयास होगा कि पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाए। राजीव जैन ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता की नियुक्ति अभी हुई है जिसे इस क्षेत्र की गलियों की जानकारी नहीं है। उनके साथ एक अनुभवी सुपरवाइजर भी लगाया जाए, जिसे क्षेत्र की पूरी जानकारी हो। इस दौरान पवन जैन, सुरेश बंसल, अजय मित्तल, दीनदयाल, जगदीश कामरा, अंकुश बंसल, फूलकंवार खंडेलवाल, कृष्ण कुमार व अनिल जैन उपस्थित रहे।

फोटो 11. पुरानी तहसील स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन निगम अधिकारियों से ब

फोटो 11. पुरानी तहसील स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन निगम अधिकारियों से ब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed