फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was no registry in the tehsil offices, the cases of partition and Girdawari were not heard

Sonipat News: तहसील कार्यालयों में नहीं हुई रजिस्ट्री, तकसीम व गिरदावरी के केस की नहीं हुई सुनवाई

Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
There was no registry in the tehsil offices, the cases of partition and Girdawari were not heard
फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में खाली पड़े काउंटर। संवाद
सोनीपत। बड़खल की महिला तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में जिलाभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे। इसकी वजह से तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री व अन्य राजस्व कार्य भी नहीं हो सके। तकसीम व गिरदावरी के केस की सुनवाई न होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

फरीदाबाद में तीन दिन पहले बड़खल की महिला तहसीलदार के खिलाफ जमीन बिक्री मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके विरोध में हरियाणा समेत जिलाभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार साेमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इसकी वजह से तहसील परिसरों में सन्नाटा पसरा रहा और राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित हो गए। सोमवार को दिनभर किसी भी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। तहसीलदार की कोर्ट में तकसीम व गिरदावरी के केस की सुनवाई नहीं हो सकी। तहसीलदार कोर्ट में केस की सुनवाई न होने के कारण मुव्वकिलों को परेशानी हुई। उन्हें तहसील कार्यालय की ओर से अगली तिथि दी गई है।
विज्ञापन

तहसील में सोमवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में रजिस्ट्री और अन्य राजस्व संबंधित काम प्रभावित रहे। राजस्व संबंधित कामों को लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। तहसील में आए लोग दिनभर इधर-उधर चक्कर काटते रहे। रजिस्ट्री न होने से दिनभर रजिस्ट्रेशन काउंटर खाली पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 100 से अधिक होते हैं जमीन संबंधी काम

तहसील परिसर में हर रोज 100 से अधिक जमीन संबंधी रजिस्ट्री व एग्रीमेंट होते हैं। सोमवार को जब लोग तहसील में आए तो तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गैर मौजूदगी में कर्मचारियों ने रजिस्ट्री व अन्य कार्य करने से मना कर दिया। रिहायशी प्रमाणपत्र व शपथ पत्र बनवाने आए लोग परेशान रहे।

बड़खल की महिला तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर हैं। इसके चलते तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री नहीं हो सकी और न ही तकसीम व गिरदावरी के केस की सुनवाई हो सकी।
- जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed