फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a stir in Ramnagar due to the gas pipeline leak

गैस पाइपलाइन लीक होने से रामनगर में मचा हड़कंप

Thu, 05 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in Ramnagar due to the gas pipeline leak
गांव खेवड़ा के पास पेजयल लाइन को ठीक करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रामनगर में घरेलू गैस पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत ही मामले की सूचना गैस कंपनी के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गैस की आपूर्ति को रुकवाकर पाइप लाइन ठीक करवाई। अधिकारियों ने बताया कि गैस पाइप लाइन के पास ही दोनों तरफ बोर्ड लगाए गए हैं। उसके बावजूद भी ठेकेदार ने उन्हें सूचित किए बिना जेसीबी से खोदाई का काम शुरू कर दिया। इससे पाइप लाइन लीक हो गई।
विज्ञापन

गेल गैस कंपनी घरेलू गैस की आपूर्ति करती है। रामनगर में भी सभी घरों में घरेलू गैस आपूर्ति के लिए कंपनी ने पाइप लाइन दबाई गई है। बुधवार को रामनगर गली नंबर-1 में पानी की पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। जेसीबी से खोदाई करते समय गैस पाइप लाइन लीक हो गई। गैस कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण गैस लीक हुई है। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि गैस पाइपलाइन को ठीक करवा कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गेल गैस कंपनी के कर्मचारी योगेश कुमार ने बताया कि रामनगर में पानी की पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा था। ठेकेदार ने गैस कंपनी का बोर्ड लगा होने के बाद कंपनी से संपर्क नहीं किया और खोदाई शुरू करवा दी। ठेकेदार की लापरवाही के कारण गैस पाइप लाइन लीक हुई है। गैस आपूर्ति को रुकवाकर पाइप लाइन ठीक करवाई गई। बाद में आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed