फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   There was a fracture in the right hand, plaster was tied on the left

Sonipat: नागरिक अस्पताल में लापरवाही, दाएं हाथ में था फ्रैक्चर, बाएं पर बांध दिया प्लास्टर

Fri, 10 Feb 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Fri, 10 Feb 2023 01:19 AM IST
सार

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव की 23 विवाहिता ने 17 मार्च, 2018 को पुलिस को बताया था कि उनकी चार माह पहले दिल्ली में शादी हुई है। वह एक माह पहले अपने मायके आई थी। 

विज्ञापन
There was a fracture in the right hand, plaster was tied on the left
घटना की जानकारी देता छात्र बीरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। 24 दिन पहले बाइक टकराने से एक छात्र के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह अस्पताल में उपचार कराने पहुंचा तो चिकित्सक के लिखने के बाद दोनों हाथों का सीटी स्कैन कराया तो दाएं हाथ में फ्रैक्चर मिला।

विज्ञापन

 

वह ओपीडी के कमरा नंबर छह में ड्रेसर के पास गया तो वहां उसके बाएं हाथ की कलाई पर प्लास्टर करने के बाद घर भेज दिया। ओपीडी पर्ची पर दाहिने हाथ का इलाज चलता रहा। गुरुवार को मामला संज्ञान में आने के बाद बाएं हाथ का प्लास्टर काटकर दूसरे हाथ में कर दिया गया। ऐसे में छात्र ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 

गांव भिगान निवासी बीरू (20) आईआईटीएम, मुरथल में कला संकाय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि 16 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से सोनीपत जा रहा था। मुरथल थाने के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचार कराने पहुंचा तो चिकित्सक ने दोनों हाथों में दर्द के चलते सीटी स्कैन कराने के लिए कहा। सीटी स्कैन कराने पर 17 जनवरी को दाहिने हाथ में फ्रैक्चर का पता लगा।

 

18 जनवरी को अस्पताल में पहुंचकर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल को दिखाने के लिए पर्ची बनवाई। 19 नंबर कमरे में पहुंचकर वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज के साथ दाएं हाथ की कलाई पर प्लास्टर कराने कमरा नंबर 6 में भेज दिया।
 

बीरू ने बताया कि वहां तैनात कर्मचारी ने उनके बाएं हाथ की कलाई पर प्लास्टर चढ़ाकर घर भेज दिया। इसके बाद उसने दो बार अस्पताल पहुंचकर एक्स-रे भी कराया। लेकिन एक्स-रे बाएं हाथ का होता रहा और इलाज दाहिने का।

 

गुरुवार को पता चला कि जिस हाथ पर प्लास्टर हुआ है उसमें तो चोट ही नहीं है। इसके बाद तुरंत प्लास्टर काटकर दाएं हाथ पर कर दिया। उन्हें एक महीने प्लास्टर रखने को कहा, जबकि अब दाहिने हाथ में पहले जितना दर्द नहीं है। बीरू ने चिकित्सक व ड्रेसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।



छात्र का हाथ टूटने के बाद दूसरे हाथ पर प्लास्टर चढ़ाए जाने का मामला संज्ञान में है। अस्पताल में छात्र वीरवार को जांच कराने के लिए आया था। इस दौरान उसने कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed